बिहार में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहने को कहा है। जैसे-जैसे दिन बिट रहा है मौसंम अपना रंग रूप दिखा रहा है | बता दे की बिहार की राजधानी पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार से प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
27 से 30 दिसंबर के बीच राज्य के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस बीच अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश के कारण दिन में ठंड बढ़ सकती है और शीतलहर चलने की भी संभावना बताई जा रही है |
जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर से ही बादलों का बसेरा राज्य के आसमान में दिखने लगेगा। 28 और 29 दिसंबर को बिहार की राजधानी पटना सहित नालंदा, गया, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास भभुआ औरंगाबाद, अरवल में हल्की या मध्यम बारिश होगी। 29 दिसंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, वैशाली जिले में हल्की बारिश होगी।
